Posts

Showing posts from July, 2022

क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ?

Image
  क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ? खोने में सुख और पाने में दुःख का अनुभव कभी किया है , नीचे से ऊपर तक तो सभी जाना चाहते है , क्या  ऊपर से नीचे गिरने का स्वाद कभी चखा है ? क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ? आगे बढ़कर तो मंज़िल को पा लेते है सभी , क्या उलटे चलकर मंज़िल को कभी छुआ है ? क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ? किताब सीधी हो तो मतलब  सभी समझ लेते है , क्या उलटी किताब पकड़कर अर्थ को कभी समझा है ? क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ? चढ़ते सूरज को तो सभी नतमस्तक करते है , क्या ढलते सूरज के आगे सिर कभी  झुका  है ? क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ? दिल लगाने में जो मज़ा है , क्या दिल टूटने मे भी वही मज़ा लिया है ? बात टेडी हो तो जल्द  समझ आये सबको , बात सीधी हो तो लगती  सज़ा है ! क्या लाइफ को कभी उलटी तरह जिया है ?