आस्था और विश्वास
हर रोज़ की तरह मॉर्निंग वाक पे निकली थी ,उस दिल न जाने क्यों चलते चलते १२ क्लास की इंग्लिश बुक की एक कहानी मेरे दिमाग में घूमने लगा - जिसका टाइटल था The last lesson I इस कहानी में उस समय का वर्णन है जब जर्मनी ने फ्रांस के दो शहरो - एल्सेस और लोरेन पर कब्ज़ा किया और ये आदेश दिया की वहां के स्कूलों में केवल जर्मन पढ़ाई जाएगी I इस बात को सुनकर शहर के बच्चे और बुर्जग स्कूल में इक्खट्टा हुए क्यूंकि उस दिन स्कूल में फ्रेंच आखिरी बार पढ़ाई जानी थी I जब क्लास में आखरी बार फ्रेंच पढ़ाई जा रही थी तो बाहर पहले चर्च की घंटी की आवाज़ सुनाई दी, फिर मार्च करते हुए सैनिको की पदचाप की ,दोनों ही आवाज़े एक दूसरे के विपरीत थी I चर्च की घंटी का बजना शांति और विश्वास , का प्रतीक वही सैनिको को दी गयी कमांड बल और अशांति का प्रतीक था I सुबह की सैर करते हुए कुछ ऐसा ही दृश्य था, एक तरफ ग्राउंड में हो रही थी परेड, जहाँ बहुत से जवान मॉर्निंग ड्रिल कर रहे थे और कदमताल करते हुए अपने कमांडर का आदेश ले रहे थे और दूसरी तरफ था ग्राउंड स...